चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने नव पदस्थापित उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट

चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने नव पदस्थापित उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट



 संतोष वर्मा

Chaibasa: चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नव पदस्थापित उपायुक्त श्री मनीष कुमार जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल ने जिले के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर उपायुक्त महोदय के साथ विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान चेंबर की ओर से प्रत्येक वर्ष आयोजित किए जाने वाले वृहद रक्तदान शिविर के सफल आयोजन एवं इस वर्ष भी इसे व्यापक स्तर पर आयोजित करने की रूपरेखा पर चर्चा की गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि चेंबर सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु सदैव तत्पर रहा है तथा रक्तदान जैसे जनहितकारी कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को सहायता उपलब्ध कराई जाती रही है।
इसके अतिरिक्त जिले में टीबी मरीजों के लिए प्रोटीन युक्त पोषक आहार उपलब्ध कराने के संबंध में भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। चेंबर पदाधिकारियों ने कहा कि कुपोषण एवं टीबी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के स्वास्थ्य सुधार में पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिसे ध्यान में रखते हुए चेंबर द्वारा सहयोगात्मक पहल की जाएगी।
गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों के बाहर राहगीरों की सुविधा हेतु घड़े लगाकर शीतल पेयजल की व्यवस्था करने पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि चेंबर से जुड़े व्यवसायी सामाजिक सहभागिता के तहत आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इस पहल को आगे बढ़ाएंगे।
उपायुक्त श्री मनीष कुमार जी ने चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के समन्वय से जिले में जनकल्याणकारी कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने भविष्य में भी सकारात्मक सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजय चौबे, उपाध्यक्ष दुर्गेश खत्री, संयुक्त सचिव विवेक सिन्हा, बाबूलाल विजयवर्गी, पंकज चिरानिया एवं श्री विकास गोयल उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post