Saraikela News: सरायकेला पुलिस ने चार गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए


सरायकेला: सरायकेला जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “प्रोजेक्ट डिवाइस” अभियान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में सफलता हासिल की गई है। दिनांक 28 मई 2026 को चौका थाना क्षेत्र से गुम हुए एक मोबाइल एवं तिरुलडीह थाना क्षेत्र से गुम हुए तीन मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल की सहायता से ट्रेस कर बरामद किया गया।



पुलिस द्वारा आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सही-सलामत सुपुर्द कर दिए गए। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गई तथा उन्होंने सरायकेला पुलिस के कार्य की सराहना की।

जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना अथवा CEIR पोर्टल के माध्यम से सूचना दर्ज कराएं, ताकि समय रहते मोबाइल को ट्रेस कर बरामद किया जा सके।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post