Saraikela Police Training: सरायकेला पुलिस को फर्स्ट एड और ब्रीथ एनालाइजर संचालन का दिया गया प्रशिक्षण



सरायकेला: सरायकेला जिला पुलिस द्वारा शनिवार को सरायकेला टाउन हॉल में पुलिस पदाधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को फर्स्ट एड यानी प्राथमिक उपचार और ब्रीथ एनालाइजर मशीन के संचालन की ट्रेनिंग दी गई। कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, डीएसपी हेडक्वार्टर पूजा कुमारी, डॉ. चंदन और डॉ. अनिर्बन महतो मुख्य रूप से मौजूद रहे।


प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों को सड़क दुर्घटना, आपातकालीन स्थिति और अन्य घटनाओं में घायल व्यक्तियों को तुरंत प्राथमिक उपचार देने के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही ब्रीथ एनालाइजर मशीन के सही उपयोग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।


विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मौके पर डेमो प्रस्तुत कर फर्स्ट एड के विभिन्न पहलुओं पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी सहायता देने के लिए तैयार करना है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post