National Lok Adalat की तैयारी तेज, सरायकेला में बैठक कर अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर
बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लूसी सोसेन टिग्गा, डीएलएसए सचिव तौसिफ मेराज, एलडीएम वरुण कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों के निष्पादन के लिए समन्वित प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
बैठक में बताया गया कि लोक अदालत के लिए उपयुक्त मामलों में पक्षकारों को नोटिस भेजे जा चुके हैं, ताकि अधिक से अधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा सके। अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। जानकारी दी गई कि होर्डिंग, पोस्टर एवं समाचार पत्रों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों को लोक अदालत के लाभों की जानकारी मिल सके।
इसके अलावा प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर पारा विधिक स्वयंसेवकों (PLVs) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, जो आमजन के बीच जाकर सुलह आधारित न्याय प्रणाली के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं।
