Chaibasa News: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान



चाईबासा/संतोष वर्मा: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को फिर हुई बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प०सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा शहीद पार्क स्थित आईबीपी पेट्रोल पम्प पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से आम जनता की आवाज को केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तत्काल कमी की मांग की जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक प्रखंड स्तर पर लोगों से संपर्क कर बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनमत तैयार करेंगे।

कांग्रेस जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार जनता को राहत देने के बजाय केवल टैक्स वसूली में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए उत्पाद शुल्क और अन्य करों के कारण ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी हैं। आज राज्य में पेट्रोल और डीजल 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बिक रहा है। इसका सीधा असर परिवहन, खाद्य सामग्री, खेती-किसानी और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। महंगाई दर लगातार बढ़ रही है, लेकिन केंद्र सरकार जनता की परेशानियों से पूरी तरह बेपरवाह बनी हुई है।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कई बार गिरावट आने के बावजूद आम लोगों को उसका लाभ नहीं दिया गया। केंद्र सरकार तेल कंपनियों के माध्यम से जनता की जेब पर डाका डाल रही है। भाजपा सरकार जनता को राहत नहीं बल्कि जनता से वसूली की नीति पर काम कर रही है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि कांग्रेस संगठन ने मांग की है कि केंद्र सरकार तुरंत पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए अतिरिक्त करों को कम करे तथा आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए।

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु , पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा , यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां , एससी सेल कोल्हान प्रभारी सुरज मुखी , प्रखंड अध्यक्ष क्रमशः दिकु सावैयां , ललित दोराईबुरु , मंजीत प्रधान , सीताराम गोप , सोनाराम कोड़ाह , सुरेश चंद्र सावैयां , सिकुर गोप , संजय हेम्ब्रम , चंद्रभूषण बिरुवा , सकारी दोंगो , जादोराय मुंडरी , शैलेश गोप , राहुल पूर्ती , सुखलाल हेम्ब्रम , महिला नेत्री जम्बी कुदादा , राखी सालुजा , सुनीता लकड़ा , पूर्व जिला पदाधिकारी कैरा बिरुवा , राधा मोहन बनर्जी , विजय तिग्गा , मो. तस्लीम अंसारी , महेश प्रसाद साहू , नारायण सिंह पूर्ती , मो.फिरोज अहमद , शैली शैलेन्द्र सिंकु , अमृत माझी , प्रदीप बाग , अदृश्य पूर्ती , मो. इमरान , डॉ. क्रांति मिश्रा , विनीत लागुरी , विकास केराई , राजू कोड़ा , मो.जहाँगीर आलम , फिरोज अशरफ ,चन्दन यादव , कुंदन कुमार , शमीम सिद्दीकी , करण सोनकर,जावेद जमाल सहित अन्य मौजूद थे ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post