सरायकेला: जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में गुम हुए कुल पांच मोबाइल फोन को पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से ट्रेस कर सफलतापूर्वक बरामद किया। मंगलवार को आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सही-सलामत सुपुर्द कर दिए गए।
मोबाइल वापस मिलने पर संबंधित लोगों ने पुलिस के प्रति आभार जताया। थाना पुलिस ने बताया कि आधुनिक तकनीक एवं सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करने में काफी सहायता मिल रही है।
सरायकेला पुलिस ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना में सूचना दें तथा सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर मोबाइल के आईएमईआई नंबर को ब्लॉक अथवा ट्रेस कराएं, ताकि मोबाइल की बरामदगी में आसानी हो सके।
