Saraikela News: कांड्रा टोल पोस्ट पर चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान, कई वाहन चालकों का कटा चालान


सरायकेला: जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को कांड्रा टोल पोस्ट पर विशेष ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई।

जांच के क्रम में शराब पीकर वाहन चलाने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

सरायकेला पुलिस ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। पुलिस ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post