सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। जनता दरबार में लोगों से क्रमवार मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित मामलों पर आवश्यक संज्ञान लिया गया।
जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजना, राशन कार्ड, पेंशन, पेयजल, सड़क, बिजली एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मामले शामिल रहे। इनमें से कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर फरियादियों को राहत प्रदान की गई। वहीं शेष मामलों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। जनता दरबार के माध्यम से लोगों की शिकायतों का पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।
