Saraikela Forest Land Encroachment: वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन


सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आनंदपुर (तिरिलडीह) गांव में वनभूमि पर हो रहे कथित अवैध अतिक्रमण एवं निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने वन प्रमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मंदिर के सामने स्थित वन विभाग की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से घर निर्माण कर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया।

ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित भूमि गांव की धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है और वहां लगातार हो रहे अतिक्रमण से सरकारी जमीन की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में और अधिक अवैध कब्जा बढ़ सकता है, जिससे सरकारी भूमि एवं गांव के हितों को भारी नुकसान पहुंच सकता है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर अविलंब उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि अतिक्रमण रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post