Ghatshila News: विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने किया पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास


घाटशिला/सुनील कुमार साहू: घाटशिला प्रखंड के जोड़सा पंचायत अंतर्गत खाडियाडीह ग्राम में विधायक निधि से बनने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक Somesh Chandra Soren ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया। यह सड़क निराद कालिंदी के घर से अभी माहतो के घर तक बनाई जाएगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान झामुमो नेता लालटू माहतो, दुर्गा चरण मुर्मू सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि बरसात के दिनों में आवागमन में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post