Saraikela illegal Sand Mining: अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खरसावां में चला वाहन जांच अभियान, एक वाहन जब्त


सरायकेला: उपायुक्त के निर्देशानुसार बुधवार देर रात जिला खनन विभाग एवं खरसावां थाना की संयुक्त टीम द्वारा खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत खरसावां चौक पर खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ औचक वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बालू लदे वाहन संख्या JH01CD2078 के चालक द्वारा वैध परिवहन संबंधी कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वाहन को विधिवत जब्त कर सुरक्षार्थ खरसावां थाना में रखा गया। मामले में जिला खनन विभाग द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post