मंत्री दीपक बिरूवा के गैर मौजूदगी में हुई पश्चिमी सिंहभूम जिले में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा) की बैठक संपन्न, भड़ी उड़ान

 मंत्री दीपक बिरूवा के गैर मौजूदगी में हुई पश्चिमी सिंहभूम जिले में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा) की बैठक संपन्न, भड़ी उड़ान



केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित योजनाओं की प्रगति, बुनियादी सेवाओं की उपलब्धता और जन समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा किया गया

सांसद जोबा माझी  ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है



सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया



santosh verma

Chaibasaःपश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा माझी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, साथ ही इस अवसर पर सभी अतिथियों को पारंपरिक रूप से शॉल ओढ़ाकर एवं पौध व वेजिटेबल बास्केट भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित योजनाओं की प्रगति, बुनियादी सेवाओं की उपलब्धता और जन समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा किया गया। सांसद ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।



बैठक में समीक्षा के दौरान जिला अंतर्गत संचालित कौशल विकास केंद्र के तहत अधिक से अधिक जनों को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान करने का निर्देश दिया गया। कल्याण विभाग के तहत शिविर के माध्यम से सामुदायिक वन पट्टा वितरण, सभी एकलव्य विद्यालयों में पेयजल की व्यवस्था सहित विद्यालयों का सुगम संचालन, प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना का बेहतर क्रियान्वन, शतप्रतिशत साईकिल वितरण हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही वन विभाग अंतर्गत एलीफेंट अलर्ट सिस्टम व हाईमास्क लाइट का अधिष्ठापन के संदर्भ में निर्देशित किया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुढृढ़ीकरण योजना तहत सड़कों का मरम्मती हेतु निर्दिष्ट किया गया। वर्तमान समय में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले के दोनों पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल में चापाकल मरम्मती, जल मीनार का बेहतर संचालन एवं बंद पड़े बृहद ग्रामीण जलापूर्ति का क्रियान्वयन, चक्रधरपुर एवं जगन्नाथपुर में पेयजल विभाग तहत जर्जर पानी टंकी का सुरक्षित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पंचायत राज कार्यालय के तहत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का कुशल प्रबंधन एवं संचालन के लिए 20 सूत्री कार्यक्रम के तर्ज पर प्रखंड स्तरीय बैठक एवं जिला योजना समिति की बैठक के संदर्भ में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों में जिला परिषद द्वारा निरवाना दिन स्वास्थ्य केंद्र पंचायत भवन विद्यालय आदि के निर्माण को पूर्ण करने तथा नवोदय विद्यालय में नामांकन कार्य में पारदर्शिता के बारे में भी मार्गदर्शित किया गया। इसके अलावा तांतनगर प्रखंड में निर्मित फार्मेसिस्ट कॉलेज का संचालन, नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य का नियमित निरीक्षण हेतु भी निर्देशित किया गया। इस दौरान मोबाइल कनेक्टिविटी की सुलभता, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तहत सामाजिक समावेशन एवं आजीविका संवर्धन, भूमिहीन जनों को आवाज हेतु दो-दो डिसमिल जमीन की उपलब्धता आदि के बारे में भी विस्तार से चर्चा किया गया। इसके अलावा पशुपालन विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत स्वस्थ पशुओं का वितरण करने तथा आच्छादित लाभुक को पशुपालन से संबंधित प्रशिक्षण देने के बारे में भी उचित निर्देश दिया गया। जिले के सभी क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को सुचारू रखने, नए बिजली पोल का सड़क या ग्रामीण मार्ग के किनारे अधिष्ठापन के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए।



बैठक में उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि आपदा अंतर्गत लंबित आवेदनों पर मुआवजा भुगतान हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा वर्तमान समय में नियमित तौर पर आ रहे आंधी/तूफान/बारिश की वजह से आम जनों को हो रहे नुकसान का उचित आकलन, पंचायत के मुखिया के पास उपलब्ध आकस्मिक कोष से पीड़ित जनों को तत्काल खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सर्पदंश की स्थिति में एंटीवेनम की उपलब्धता, आम जनों का राजस्व संबंधित समस्याओं एवं अनिवार्य सेवा के तहत प्रमाण पत्र निर्गमन हेतु लगातार राजस्व शिविर का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए संलग्न पदाधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया है। इसके अलावा उपायुक्त के द्वारा बैठक में बताया गया कि जैक बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में जिले की रैंकिंग में सुधार आई है। जिला प्रशासन के द्वारा ब्लड बैंक लाइसेंस हेतु उचित प्राधिकार के साथ लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में नवनियुक्त होमगार्ड के प्रशिक्षण हेतु उचित कार्रवाई सुनिश्चित की गई है, जल्द ही इन सभी का प्रशिक्षण प्रारंभ होगा। इसके अलावा पोस्टमार्टम हाउस में फ्रीजर की उपलब्धता के लिए भी आवश्यक मार्गदर्शन दिए गए हैं। इसके अलावा वर्तमान में जिले में जनगणना का कार्य प्रारंभ है तथा जनप्रतिनिधियों की उचित सहभागिता से इसे सफल बनाने हेतु समस्त कार्रवाई जारी है। साथ ही मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत एकल अभिवावक के बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने हेतु आप सभी जनप्रतिनिधियों से अपेक्षित सहयोग की आवश्यकता है। इसके तहत बच्चों को 18 वर्ष पूर्ण करने से पहले तक ₹4000 मासिक लाभ प्रदान किया जाता है।



*परिसंपत्ति वितरण*

जिला विकास एवं अनुसरण समिति के दौरान उपस्थित माननीय अतिथियों के कर-कमलों द्वारा पृथक-पृथक लाभुकों के बीच विभिन्न आवास योजनाओं का डमी चेक एवं प्रेशर कुकर, मानकी-मुंडा को सम्मान राशि, साइकिल वितरण, सामुदायिक वन पट्टा वितरण, जैक बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणाम के तहत कला विज्ञान कॉमर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान, स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच किताब तथा स्कूल बैग, विभिन्न खेल के खिलाड़ियों को सपोर्ट किट, परिवहन विभाग अंतर्गत हिट एंड रन से संबंधित डमी चेक, मत्स्य विपणन योजना अंतर्गत खुदरा मत्स्य विक्रेताओं को मत्स्य विपणन किट, भूमि संरक्षण कार्यालय के तहत ट्रैक्टर एवं अन्य सहायक यंत्र, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत कटआउट, छात्रवृत्ति टीवी रोगियों की बीच पोषक आहार, एचपीवी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट आदि का वितरण किया गया।



*जागरूकता रथ एवं स्टॉल*


दिशा की बैठक उपरांत माननीय अतिथि गण के द्वारा समाहरणालय परिसर से पोषण रथ, सामाजिक कुरीति निवारण जागरूकता, जनगणना जागरूकता रथ, खाद्य वितरण संबंधित जागरूकता रथ, आयुष्मान भारत डिजिटल जागरूकता रथ, टी.बी मुक्त भारत जागरूकता रथ, एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ, मिशन जागृति के रक्त दान शिविर रथ, मिशन परख जागरूकता रथ, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अंतर्गत जागरूकता रथ एवं जेएसएलपीएस के तहत प्रोजेक्ट बदलाव जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके साथ ही समाहरणालय में समाज कल्याण विभाग के तहत पोषण आहार व सामाजिक कुरीति निवारण संबंधित स्टॉल का निरीक्षण करते हुए गोद भराई रस्म व विद्या आरंभ प्रमाण पत्र से संबंधित लाभुकों को आच्छादित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए हेल्थ कैंप, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा कार्ड निर्गमन स्टॉल का भी अनुश्रवण किया गया, साथ ही इस दौरान उपस्थित अतिथियों के द्वारा अपना स्वास्थ्य जांच भी करवाया गया। साथ ही जेएसएलपीएस द्वारा लगाए गए पलाश मार्ट स्टॉल का निरीक्षण करते हुए स्थानीय उत्पादों के संदर्भ में भी जानकारी प्राप्त की गई।



जिला विकास एवं अनुसरण समिति की बैठक में माननीय सांसद खूंटी  कालीचरण मुंडा, माननीय विधायक मंझगांव निरल पुरती, माननीय विधायक चक्रधरपुर सुखराम उरांव, माननीय विधायक जगन्नाथपुर सोनाराम सिंकु, माननीय विधायक मनोहरपुर जगत माझी, उपायुक्त  मनीष कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी सारंडा, चाईबासा, कोल्हान व पोड़ाहाट, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष  नितिन प्रकाश, चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, नगर परिषद प्रशासक, प्रखंड प्रमुख सहित अन्य उपस्थित रहे।


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post