नीट पेपर लीक के विरुद्ध कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

 नीट पेपर लीक के विरुद्ध कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन



पेपर लीक करनेवाले बीजेपी के ही नेता तो देश के छात्र किसपे भरोसा करे- प्रीतम बांकिरा


santosh verma

Chaibasaःः नीट परीक्षा का पेपर लीक के मामले में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा के नेतृत्व में बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा के विरुद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

 युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि देश के लाखों छात्रों की सालों की मेहनत को वर्तमान की केंद्र सरकार बर्बाद करने पर तुली हुई है। लाखों छात्र कई सालों से बेहतर भविष्य का सपना लेकर नीट एक्जाम की तैयारी करते हैं लेकिन एक्जाम से ठीक पहले पेपर लीक हो जाता है और जो आरोपी पकड़े जाते हैं उनका सीधा संबंध भारतीय जनता पार्टी के साथ रहता है और वे कहते हैं कि बड़े नेताओं के कहने पर ऐसा किया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता ही इस पेपर लीक के मास्टरमाइंड हैं। पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सह प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड ने कहा कि नीट पेपर लीक का मामला पिछले कई सालों से लगातार हो रहा है जिससे विद्यार्थियों के अभिभावकों पर बोझ पड़ रहा है क्योंकि अभिभावक पाई-पाई जोड़कर बच्चों को नीट परीक्षा की तैयारी करवाते हैं लेकिन पेपर लीक हो जाने से एक्जाम कैंसल हो जाता है इसलिए देश के प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को तुरंत त्यागपत्र देना चाहिए। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रतीक कुमार,राजू क़ायम, सन्नी रॉबर्ट अंथोनी, मूंगालाल सरदार,पोंडेराम सामड, किसान बोदरा,सिरनुस मुंडरी,शैलेश प्रधान,चंदन तिग्गा,सागर बोस, मुखिया साहेब हेंबरोम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post