कुईरा पंचायत सचिवालय में ज्ञान केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी सूचना एवं अध्ययन की सुविधा

कुईरा पंचायत सचिवालय में ज्ञान केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी सूचना एवं अध्ययन की सुविधाड








उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में ज्ञान और सूचना तक पहुंच, विकास का महत्वपूर्ण आधार है



s

संतोष वर्मा

Chaibasa  ः पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोईलकेरा प्रखंड क्षेत्र के कुईरा पंचायत सचिवालय परिसर में मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक जगत माझी के द्वारा जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त मनीष कुमार के संग, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राज लक्ष्मी, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री विवेक कुमार, स्थानीय मुखिया डॉ दिनेश चंद्र बोयपाई सहित अन्य की मौजूदगी में "ज्ञान केंद्र" पंचायत पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने फीता काटकर ज्ञान केंद्र का शुभारंभ किया।



इस अवसर पर मा.विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि ज्ञान केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों, विशेषकर विद्यार्थियों एवं युवाओं को अध्ययन सामग्री, शैक्षणिक संसाधनों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है। यह केंद्र शिक्षा, सूचना और जागरूकता का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में ज्ञान और सूचना तक पहुंच, विकास का महत्वपूर्ण आधार है। पंचायत स्तर पर ऐसे केंद्रों की स्थापना से विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा तथा ग्रामीण नागरिक भी विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। जिला प्रशासन के द्वारा इसी उद्देश्य से जिले के सभी पंचायत सचिवालयों का स्थानीय मुखिया जी की सहभागिता से सुदृढ़ीकरण करवाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ज्ञान केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और सामाजिक विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। इस दौरान सभी ने ज्ञान केंद्र का अधिकतम उपयोग करने तथा इसे जनहित में प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post