मझगांवः विगत आठ माह से जोजोसाईं के राशन डीलर रमेश्वर बिरुवा के द्वारा कार्ड धारियो के बिच नहीं कर रहा राशन वितरण, ग्रामिणों में आक्रोश

 मझगांवः विगत आठ माह से जोजोसाईं के राशन डीलर रमेश्वर बिरुवा के द्वारा कार्ड धारियो के बिच नहीं कर रहा राशन वितरण, ग्रामिणों में आक्रोश



संतोष वर्मा

Chaibasaःमंझारी प्रखंड के मेरोमहोनर गांव के टोला जोजोसाईं के राशन डीलर रमेश्वर बिरुवा के द्वारा राशन कार्ड धारकों को  विगत 8 माह से राशन नहीं वितरण किए जाने के विरुद्ध गीतिलपी गांव के सुसुन अखड़ा में जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल की अध्यक्षता में बैठक की गई।बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि राशन डीलर रमेश्वर बिरुवा के द्वारा विगत 8 माह से राशन के वितरण नहीं किए जाने से परिवार में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।माधव चंद्र कुंकल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जन वितरण प्रणाली के दुकानदार जैसे जिम्मेदार पद में बैठे व्यक्ति को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करने की आवश्यकता है परंतु विभागीय निष्क्रियता के कारण बहुत से राशन डीलर मनमर्जी तरीके से काम कर रहे है। लापरवाह राशन डीलरों को चिन्हित कर निलंबित करने की आवश्यकता है। बैठक के बाद सामूहिक निर्णय लिया गया कि राशन डीलर रमेश्वर बिरुवा के विरुद्ध उपायुक्त मनीष कुमार से शिकायत की जाएगी ताकि डीलर को निलंबित कर अन्य जनवितरण प्रणाली के दुकान से राशन का उठाव किया जा सके।मौके पर मेरोमहोनर पंचायत की मुखिया कविता कुंकल, असीमा कुंकल,सुनीता कुंकल,सीता कुंकल, उर्मिला देवी, गोरबारी तिरिया,यशमती कुंकल,जेमा तिरिया, बोजोर कुंकल, कृष्ण कुंकल,गंगाराम कुंकल ,मंगल सिंह बिरुवा,जोगना बिरुवा सुनीता तिरिया आदि महिला पुरुष उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post