Chaibasa Janata Darbar: समाहरणालय में लगा जनता दरबार, उप विकास आयुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं


चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय में शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के मार्गदर्शन में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में समाहरणालय पहुंचे लोगों की समस्याओं को क्रमवार सुना गया और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जनता दरबार के दौरान कुल चार आवेदन प्राप्त हुए। इनमें दो आवेदन कोल्हान अधीक्षक कार्यालय, एक आवेदन जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय तथा एक आवेदन जिला समाज कल्याण कार्यालय से संबंधित था।

उप विकास आयुक्त ने आगंतुकों से उनकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली तथा प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जनता दरबार के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे आम नागरिकों में संतोष देखा गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post