चाईबासा/संतोष वर्मा: जगन्नाथपुर प्रखंड में मंगलवार को विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु द्वारा चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी और लोगों ने विकास कार्यों को लेकर खुशी जाहिर की। शिलान्यास के तहत कोलायसाई से पाताहातु तक 3.24 किलोमीटर लंबी सड़क, कोलायसाई से मालुका तक 3.72 किलोमीटर लंबी सड़क तथा जगन्नाथपुर-नोवामुंडी मुख्य मार्ग के मैरमसाई से कंसलापोस तक 1.43 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य की शुरुआत की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क (MMGSY) योजना के अंतर्गत डांगुवापोसी से जामपानी भाया उलीहातु, पादापहाड़ भाया मारंगगाड़ा तक लगभग 3.30 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।
शिलान्यास के बाद ग्रामीणों ने विधायक सोनाराम सिंकु के प्रति आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में लंबे समय बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर संतोष जताया।इस अवसर पर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि इन सड़कों का निर्माण लगभग 12 से 15 वर्षों के बाद हो रहा है, इसलिए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे निर्माण कार्य पर नजर बनाए रखें और कहीं भी गड़बड़ी दिखने पर सीधे संवेदक को सूचित करें, ताकि सड़क बेहतर तरीके से बन सके। उन्होंने यह भी कहा कि किसी के बहकावे में आकर गलत कदम न उठाएं। “छोटे-छोटे नेता आकर आपको बरगलाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने विवेक से काम लेना है साथ ही उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा उपलब्ध हैं और सीधे उनसे मिलकर अपनी बात रख सकते हैं।
मौके पर जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, जिंतुगड़ा मुंडा सोमनाथ सिंकु, कोलाई साईं मुंडा लखन सिंकु, कदाजामदा पंचायत समिति सदस्य मंजु पूर्ति, सावित्री जेराई, सरस्वती सिंकु, सेवानिवृत्त शिक्षक महेंद्र सिंकु, राजू हेंब्रम, मकर ध्वज सरदार, रंजन गोप, सागर लागूरी, बिपिन लागूरी, संतोष नाग मुंडा, लोकनाथ पान, हरीश पान, बबलू गोप, संजय गोप, निलेश सिंकु, रोशन पान, रंजीत गगराई, प्रकाश गोप, क्रांति तिरिया, सनातन सिंकु, बेनी प्रसाद सिंकु, सौरव सिंकु, लखींद्र पिंगुवा, रंजीत सिंह कुटिया, किनसन सिंकु, जयश्री सिंकु, श्रीमती सिंकु, अनिता सिंकु,एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।


