Saraikela News: ईचागढ़ में 12 यूनिट बकरी पालन का वितरण, ग्रामीणों को स्वरोजगार का मिला सहारा


सरायकेला: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत जिले के ईचागढ़ प्रखंड में 12 यूनिट बकरी पालन (गोअटरी) का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड प्रशासन की देखरेख में आयोजित हुआ, जिसमें चयनित लाभुकों को स्वरोजगार सृजन और आय बढ़ाने के उद्देश्य से बकरी पालन इकाइयां उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने लाभुकों को पशुपालन के वैज्ञानिक तरीकों, बकरियों की देखभाल, टीकाकरण एवं प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। अधिकारियों ने बताया कि सही प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से लाभुक इस योजना का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका को मजबूत करना, पशुपालन को बढ़ावा देना तथा लाभुकों को आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशासन की ओर से संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे लाभुकों को समय-समय पर आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करें, ताकि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post