चाईबासा में पानी संकट पर भाजपा का प्रदर्शन “ सिर्फ राजनीतिक नौटंकी है ” : बुधराम लागुरी

चाईबासा में पानी संकट पर भाजपा का प्रदर्शन “ सिर्फ राजनीतिक नौटंकी है ” : बुधराम लागुरी 

 संतोष वर्मा

Chaibasa: चाईबासा में पानी संकट पर भाजपा का प्रदर्शन सिर्फ राजनीतिक नौटंकी है यह बातें आज झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने अपने प्रेस बयान में कहा है. श्री लागुरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पुरे देश में कमरतोड़ महंगाई और बेरोज़गारी से जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया है. श्री लागुरी ने चाईबासा में पानी की समस्या को लेकर भाजपा द्वारा किए गए प्रदर्शन को “राजनीतिक नौटंकी” करार दिया है। इन्होंने ने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं पर गंभीरता से काम करने के बजाय भाजपा केवल दिखावटी आंदोलन कर रही है।

जिला झामुमो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राज्य में पेयजल संकट की समस्या भाजपा शासनकाल की है, लेकिन भाजपा ने अपने शासनकाल में इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की। जिसे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उसे दुरुस्त कर रहे हैं. लेकिन भाजपा के लोग अब जनता को गुमराह करने के लिए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं । श्री लागुरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण राज्यों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पा रहा है। 

झामुमो प्रवक्ता श्री लागुरी ने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक पेयजल सुविधा पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। कई क्षेत्रों में पाइपलाइन विस्तार, जलमीनार निर्माण और खराब चापाकलों की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके बावजूद भाजपा जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। पार्टी ने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि जब केंद्र में उनकी सरकार है, तब झारखण्ड के लिए पेयजल योजनाओं में अतिरिक्त सहायता क्यों नहीं दी जा रही है।श्री लागुरी ने कहा कि जल जीवन मिशन, ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण तथा अन्य केंद्रीय योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि में देरी के कारण कई परियोजनाएं अधर में लटक गई हैं। राज्य सरकार को अपने संसाधनों से योजनाओं को चलाना पड़ रहा है। रही बात केंद्र सरकार से राज्य सरकार को पेयजल हेतु 12 हजार करोड़ दिए जाने की यह पुरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 लाख की तरह जुमला बातें हैं. झामुमो ने कहा कि जनता अब भाजपा की राजनीति को समझ चुकी है और केवल विरोध प्रदर्शन करने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा।

जिला झामुमो ने भाजपा से जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक राजनीति करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और विपक्ष को भी सहयोगात्मक भूमिका निभानी चाहिए। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र की भाजपा सरकार पर झारखण्ड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। लागुरी ने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर झारखण्ड राज्य सरकार को विभिन्न योजनाओं का बकाया फण्ड समय पर जारी नहीं कर रही है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।जबकि भाजपा शासित राज्यों को प्राथमिकता दी जा रही है. श्री लागुरी ने कहा कि झारखण्ड सरकार लगातार केंद्र से अपने बकाया राशि की मांग कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेष के कारण राज्य के हितों की अनदेखी कर रही है। झामुमो प्रवक्ता का कहना है कि केंद्र की इस नीति से गरीब, किसान, मजदूर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

झामुमो ने भाजपा पर केवल राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर भाजपा राज्य सरकार पर वित्तीय संकट का आरोप लगाती है, वहीं दूसरी ओर केंद्र द्वारा फण्ड रोककर राज्य की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य में वेतन भुगतान और विकास योजनाओं को लेकर भाजपा और सत्तारूढ़ गठबंधन के बीच लगातार राजनीतिक बयानबाजी जारी है।

झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि झारखण्ड की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में भाजपा को इसका जवाब मिलेगा। पार्टी ने केंद्र सरकार से झारखण्ड के बकाया फण्ड को अविलंब जारी करने की मांग की है ताकि राज्य में विकास कार्यों को गति मिल सके।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post