आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपनी दृढ़संकल्प से आत्मनिर्भरता की मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं श्रीमती बिनेश्वरी देवी

आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपनी दृढ़संकल्प से आत्मनिर्भरता की मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं श्रीमती बिनेश्वरी देवी



मंझगांव प्रखंड के सोनापोसी पंचायत की रहने वाली श्रीमती बिनेश्वरी देवी की पशुपालन को बनाया जीवकोपार्जन का साधन

संतोष वर्मा

Chaibasaःःपश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझगांव प्रखंड के अंतर्गत ग्राम कटामनी, पंचायत सोनापोसी की निवासी श्रीमती बिनेश्वरी देवी, पति- श्री चंद्रकांत बारिक, एक मेहनती एवं संघर्षशील महिला हैं। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प एवं परिश्रम से आत्मनिर्भरता की मिसाल प्रस्तुत की है। पूर्व में उनका परिवार कृषि एवं दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर था। आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं होने के कारण परिवार की दैनिक आवश्यकताओं एवं बच्चों की शिक्षा-स्वास्थ्य की पूर्ति करना चुनौतीपूर्ण था।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत श्रीमती बिनेश्वरी देवी को दो दुधारू गाय प्रदान की गई। यह उनके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। योजना के माध्यम से उन्हें पशुपालन संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। दोनों दुधारू गायों से वर्तमान में प्रतिदिन कुल लगभग 10-11 लीटर दूध उत्पादन हो रहा है और ₹40 प्रति लीटर की दर से स्थानीय बाजार में ही दूध विक्रय कर रही हैं। वर्तमान में श्रीमती बिनेश्वरी देवी का औसतन मासिक आय ₹12,000/- से ₹13,000/- है।

आज श्रीमती बिनेश्वरी देवी एक आत्मनिर्भर महिला के रूप में स्थापित हो चुकी हैं। वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही हैं तथा बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य को सुरक्षित बना रही हैं। उनकी सफलता से गांव की अन्य महिलाएं भी प्रेरित हुई हैं। श्रीमती बिनेश्वरी देवी की यह सफलता कहानी दर्शाती है कि यदि सही योजना एवं अवसर मिले, तो ग्रामीण महिलाएं भी आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनीं.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post