टनटन नाला रेलवे पुल के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

 टनटन नाला रेलवे पुल के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस



संतोष वर्मा

Chaibasaःमनोहरपुर: जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत टनटन नाला रेलवे पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जराईकेला थाना प्रभारी अमित कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक के हाथ में बंगला भाषा में “सिराज” लिखा हुआ पाया गया है, जिसके आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर भेज दिया है।

*थाना प्रभारी अमित कुमार पासवान ने बताया कि मृतक के परिजनों की पहचान और संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामला महज रेल दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण, जैसे हत्या, शामिल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post