चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ जिला खनन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को जिला खनन कार्यालय, चाईबासा के खान निरीक्षक निखिल दास द्वारा निरीक्षण के दौरान कोटगढ़ के पास एक 10 चक्का वाहन को अवैध रूप से पत्थर खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार वाहन संख्या OD23C 6724 अशोक लेलैंड में लगभग 676 सीएफटी पत्थर बिना वैध परिवहन चालान के ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वाहन को जब्त कर लिया गया।
खनन विभाग की ओर से वाहन को आगे की कार्रवाई हेतु नोवामुंडी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
