उपायुक्त के आदेश के बाद भी श्रम विभाग नें नहीं की अब तक एफआईआर दर्ज और ना कोई कार्रवाई बित गये 12 दीन, मामला ई-श्रम कार्ड व लेबर कार्ड के लाभुको से 10% अवैध वसुली का

 जिले के निमडीह स्तिथ प्रज्ञा केंद्र में संचालित था ईश्रम कार्ड बनाने का खेल, नहीं हुई अब तक कार्रवाई, मामला ई-श्रम कार्ड व लेबर कार्ड के लाभुको से 10% अवैध वसुली का







कौन है हेमराज जो कहता है अधिकारी को देना पड़ता है पैसा, ऑडियो वायरल, मामला ई-श्रम कार्ड नाम पर अवैध वसूली का , कार्ड बंद कराने की धमकी


ई-श्रम कार्ड व लेबर कार्ड से अवैध वसूली किए जाने को लेकर पार्ट-वन और 2 अॉडियो हुआ वायरल अमित कर नें भीकहा  साहब को पैसा देना होता है 


ईश्रम कार्ड बनाना हो तो चले जाएं एसपीजी मिशन स्कुल स्थित अमित कर के प्रज्ञाकेंद्र में जहां सात-सात सौ रूपया लेकर बनता है कार्ड


संतोष वर्मा


Chaibasaः पश्चिमी सिंहभूम जिले में लूट खसोट करने की मानो श्रम विभाग छूट दे रखी है ई श्रम कार्ड व लेबर कार्ड धारियों के लाभुको से बिचौलियों द्वारा 10% वसुली करने का. जी हां चाईबासा में पिछले 12 दिन पहले एक मामला का खुलाशा हुआ था जिस पर उपायुक्त चंदन कुमार के द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए श्रम विभाग के आलाधिकारी को कार्रवाई करते हुए दोषायों केझ विरूद्व एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश भी दिया गया था.लेकिन उपायुक्त के निर्देश का नजर अंदाज करते हुए मामले को ढाक के तिन पात करने में लगें है श्रम विभाग के पदाधिकारी,जबकी 12 दिन बित गएं है उसके बाबजूद नहीं हो रहा है कार्रवाई.अब सूत्रो की माने तो डालसा को भी गुमराह किया जा रहा है. अब यह भी चर्चा है की विभाग के पास दो दो अॉडियों सबूत के तौर है मिला है फिर और कितने सबुत की बाट जोह रहा है श्रम विभाग बिचौलियों और कमिशनखोरों के बिरूद्व कार्रवाई करने के लिए?या फिर मामले को दबाने का प्रयास में है विभाग.


किया है पुरा मामला


डीसी चंदन कुमार को ई-श्रम कार्ड के माध्यम से लाभ दिलाने के मामले में किए जा रहें अवैध वसूली में छोटा निमडीह प्रज्ञा केंद्र के संचालक अमित कर की समलिप्तत्ता आई सामने, शिकायतकर्ता चाईबासा बड़ा नीमडीह निवासी पीड़ित सुप्रिया निषाद से बातचीत का ऑडियो वायरल, प्रज्ञा केंद्र संचालक अमित कर ने कहा और सिर्फ ₹200 रखकर सारा कमीशन अधिकारी को देना पड़ता है।


पश्चिमी सिंहभूम जिल में  केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी ई श्रम कार्ड और लेबर कार्ड योजना में बड़े पैमाने पर किए जा रहे अवैध वसुली को लेकर सनसनी खेज मामला का खूलाशा हुआ है.गरीब लाभुकों को मिलने वाली सरकारी सहायता राशि का विचौलियों के माध्यमों कमीशन वसुले जाने के आरोप लगें है.और इस बात को लेकर उपायुक्त चंदन कुमार से सिधे शिकायत की गई है.इधर मामले को लेकर उपायुक्त चंदन कुमार के द्वारा जांच कमेटी गठन कर जांच करने का आदेश जारी कर दिया है. यदी जांच हुई तो विभाग के पदाधिकारी, बड़ा बाबु और कर्मचारी तथा कई सफेद पोश बिचौलिए फसेंगे.ज्ञात हो की पश्चिमी सिंहभूम जिले में लेबर कार्ड (ई-श्रम कार्ड) बनाकर लाभ दिलाने की शिकायत आया सामने,पीड़िता सुप्रिया निषाद ने शोभा देवी व अन्य बिचौलियों के द्वारा अवैध राशि वसूली करने की शिकायत जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त चंदन कुमार से की है. पत्र में कहा है कि दिनांक 30.3.26 को मुझे लेबर कार्ड के द्वारा सिलाई मशीन खरीदने के लिए 7000/- की राशि का लाभ प्राप्त हुआ है। इस पर बिचौलिया शोभा देवी ने मुझे फोन करके परेशान कर रही हैं और मुझे से अवैध वसूली 1500 रु. की रात्रि का मांग की। जब में पैसे देने से इनकार की तो उसने मुझे अधिकारियों द्वारा मेरा लेबर कार्ड बंद करवा देने की धमकी भी दी।

पिड़िता ने कहा कि जिले में बिचौलियों के द्वारा गरीबों से बड़े स्तर पर अवैध राशि वसूली कर रही जिसका जांच के बाद अवैध राशि लेनदेन की बड़ी जानकारी सामने आएगी, पिड़िता ने जिला दंडाधिकारी सह् उपयुक्त चंदन कुमार से कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पैसा मांगे जाने मामले में एक इंटरनेट में ऑडियो भी वायरल हुआ है जिसमें शोभा देवी ने कहा है कि हेमराज से पूछ लीजिए अधिकारियों को देना पड़ता है पैसा।, इधर मामले को देखते हुए जिला श्रम अधीक्षक ने कहा है की शिकायत की जानकारी आई है जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी सत्य पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होगी। सदर प्रखंड, चक्रधरपुर मनोहरपुर, सोनुका नोवामुंडी जगन्नाथपुर, कुमारडुंगी, मझगांव और मंझारी सहित कई क्षेत्रों में विचौलियों के माध्यम से ई-श्रमकार्ड बनवाकर लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाता है और बाद में उनके खाते में राशि आते ही कमीशन वसूला जाता है।

 कहते है जिन्मेदार होगी दोषियों पर एफआईआर दर्ज

इस सबंध मे जब श्रम पदाधिकारी निशांत र्तिकी से पुछा गया तो उन्होनें कहा की उपायुक्त के द्वारा एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का पत्र मिला है,लेकिन हम लोग इंटरनल जांच कर रहें है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगें.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post