चाईबासा में मुखियाओं का प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन संपन्न
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीनों जिला के मुखियाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू मुखिया सम्मेलन में लिया भाग
विधायक सोनाराम सिंकू ने मंत्री से कहा पंचायत प्रतिनिधि वार्ड सदस्य सभी पर रखा जाए ख्याल।
संतोष वर्मा
Chaibasaःकोल्हान प्रमंडल मुख्यालय चाईबासा अवस्थित कोल्हान विश्वविद्यालय सभागार में माननीय मंत्री ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग श्रीमती दीपिका पांडे सिंह की अध्यक्षता में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय मुखिया सम्मेलन - 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पश्चिम सिंहभूम जिले से 217 ,पूर्वी सिंहभूम जिले से 231 और सरायकेला खरसावां जिले से 132 मुखियागण ने कार्यक्रम में भाग लिया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायत के मुखिया गण के द्वारा अपने अनुभव को भी साझा किया गया। मुखियागण को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग श्रीमती दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि आप सभी मुखिया अपने-अपने पंचायत में बेहतर कार्य कर रहे है, जिससे हमारी आबुआ सरकार और भी सशक्त हो रही है। आप सभी त्रिस्तरीय पंचायत के एक महत्वपूर्ण अंग है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार गांव के विकास के लिए लगातार कार्यरत है। उन्होंने कहा कि आज के प्रमंडल स्तरीय सभा का मुख्य उद्देश्य यह भी है, कि प्रमंडल के मुखियागण एक दूसरे के कार्यशैली को देखकर और भी प्रेरित होकर बेहतर कार्य कर सकते हैं।
राज्य सरकार के द्वारा पेसा कानून लागु कर दिया गया है, जिसका बहुत फायदा इस प्रमंडल को प्राप्त होगा सभी से आग्रह किया गया है, कि अपने पारंपरिक ग्रामसभा, पारंपरिक तौर- तरीके को और अधिक सशक्त करने का प्रयास करेंगे। पेसा कानून एक ब्रिज है, जो पारंपरिक तौर-तरीकों को संविधान से जोड़ने का कार्य करेगा। पंचायत को दिए गए अनाबद्ध मद से गर्मी को देखते हुए खराब पड़े नलकूप, चापाकल का मरमती का कार्य और राज्य योजना से प्राप्त होने वाले मद से पानी की टैंकर का व्यवस्था किया जा सकता है। सभी मुखियागण अपने पंचायत में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को शत प्रतिशत लागू कराने का कार्य करेंगे। साथ ही अपने पंचायत मे आय के स्रोत को भी विकसित करने का कार्य करगे। उन्होंने कहा कि पंचायत केंद्रों एवं पंचायत भवनों में आधार कार्ड निर्माण सहित विभिन्न जनोपयोगी सेवाएं प्रारंभ करने की दिशा में विभाग कार्यरत है।
सांसद सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र श्रीमती जोबा मांझी ने मुखियागण को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी मुखिया अपने-अपने पंचायत में विकासात्मक कार्य करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सरकार आपको राशि उपलब्ध करवाती है, जिसका प्रयोग सूचीबद्ध तरीके से करते हुए अपने पंचायत और गांव का विकास का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में प्रमंडल के पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड, पंचायत जैतगढ़ के मुखिया प्रवीण पिंगुवा, प्रखंड मनोहरपुर, पंचायत डिम्बुली के मुखिया श्रीमती हलयानी जाते, प्रखंड सोनुवा, पंचायत बालजोड़ी के मुखिया गुणवंत नायक, जिला पूर्वी सिंहभूम, प्रखंड घाटशिला के पंचयत पूर्वी मऊभंडार के मुखिया निताय मुंडा, प्रखंड गोलमुरी सह जुगसलाई, पंचायत मध्य बागबेड़ा के मुखिया श्रीमती उमा मुंडा, प्रखंड पोटका, पंचायत शकरंदा के मुखिया सारजोम मंडी, प्रखंड - घाटशिला, पंचायत बघुडिया, के मुखिया श्रीमती कविता सिंह, प्रखंड- बहरागोड़ा, पंचायत-गोपालपुर, के मुखिया लक्ष्मीराम मुरमू, जिला सरायकेला खरसावां, के प्रखंड-गम्हरिया, के पंचायत- कलिकापुर, के मुखिया श्रीमती सविता हासदा, प्रखंड- चांडिल, पंचायत चावलीबासा के मुखिया श्रीमती ममता हेंब्रम, प्रखंड गम्हरिया , पंचायत-नारायणपुर के मुखिया रोहिदास हो को पंचायती राज विभाग के द्वारा उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त बैठक में जानकारी दिया गया कि पंचायत सुदर्गीकरण हेतु प्रत्येक माह, प्रत्येक पंचायत 15000 की राशि आवंटित किया जा रहा है। जिस राशि का प्रयोग पंचायत भवन के रखरखाव और साफ सफाई सहित अन्य में किया जाएगा। ज्ञानकेंद्र योजना के तहत प्रत्येक पंचायत भवन को 4 लाख 20 हज़ार दिया जाता हैं,जिसमे पंचायत भवन के किसी एक कमरे में लाइब्रेरी का व्यवस्था मुहैया किया जाना है। ताकि स्थानीय युवा और बच्चे जिनको समय पर पुस्तक उपलब्ध नहीं हो पता है, वे लाभ प्राप्त कर सके। 96% पंचायत में लाइब्रेरी का निर्माण किया जा चुका है। डिजिटल पंचायत के तहत सभी पंचयत लाभान्वित हो रहे हैं। 15वें वित्त आयोग के तहत सभी पंचायत को राशि मुहैया कराई जा चुकी है। मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना इस वर्ष से लागू किया जा रहा है, जिसके तहत कुल 03 सूचकांक के तहत पंचायत को पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की माननीय संसद श्रीमती जोबा मांझी, विधायक जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र सोनाराम सिंकू, जिला परिषद अध्यक्षा सुश्री लक्ष्मी सुरीन, निदेशक पंचायती राज विभाग श्रीमती राजेश्वरी बी, जिला उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम चंदन कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रीमती सविता टोपनो, अनुमंडल पदाधिकारी सदर संदीप अनुराग टोपनो, सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



