उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की हुई बैठक

 उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की हुई बैठक


अवैध खनन एवं परिचालन के विरुद्ध 204 वाहन जब्त कर ₹38.41 लाख की वसूली की गई तथा 125 मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराया गया 



संतोष वर्मा

Chaibasaःपश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव, सदर चाईबासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, जिला खनन पदाधिकारी मेघवाल टुडू, जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार सहित सभी अंचल अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवैध खनन एवं परिचालन के विरुद्ध 204 वाहन जब्त कर ₹38.41 लाख की वसूली की गई तथा 125 मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

बैठक में उपायुक्त के द्वारा जिला अंतर्गत अवैध खनन व परिवहन के रोकथाम हेतु कृत कार्यवाही से संबंधित प्रतिवेदन का समीक्षा के क्रम में यह निर्देश दिया गया कि आगामी जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी/ओपी प्रभारी को भी उपस्थित रहने के लिए संसूचित किया जाए। इसके अलावा किसी भी माध्यम से अवैध खनन व परिवहन से संबंधित प्राप्त सूचना पर संबंधित पदाधिकारी तत्काल संज्ञान लें एवं उचित व आवश्यक कार्रवाई करते हुए कृत संबंधित प्रतिवेदन जिला में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके अलावा बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में लीज समाप्त खनन पट्टा क्षेत्र का स्थल निरीक्षण कर अद्यतन प्रतिवेदन यथा- स्वीकृत खनन क्षेत्र/खननकर्ताओं द्वारा किया गया खनन रकवा/खनन क्षेत्र की वर्तमान भौगोलिक स्थिति(रकवा सहित) आदि उपलब्ध कराने तथा उक्त क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध गतिविधि ना हो, यह सुनिश्चित कराने का निर्देश जिलास्तरीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी को दिया गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post