उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दिए कई निर्देश

 उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दिए कई निर्देश



बताया गया कि माह मार्च-2026 तक जिले के विभिन्न स्थानों पर कुल 68 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं



अप्रैल 2022 से मार्च 2026 तक कुल हिट एंड रन के 151 मामले दर्ज हैं। जिनमें से 75 मामलों में दुर्घटना पीड़ित अथवा उनके आश्रितों को नियमानुसार उचित मुआवजा का भुगतान किया गया


संतोष वर्मा

Chaibasaःपश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी -सह -उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में सर्वप्रथम जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा सड़क दुर्घटना संबंधित आंकड़ा, विगत वर्षों के दुर्घटना के आंकड़े तथा उससे होने वाली मृत्यु के आंकड़े, साथ ही वर्ष 2025-2026 की अबतक तुलनात्मक दुर्घटना के आंकड़ों को प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा संबंधित जागरूकता कार्यक्रम, यातायात नियम तोड़ने वालों पर की जा रही दंडात्मक कार्रवाई, पथ निर्माण विभाग द्वारा की जा रही सड़क सुरक्षा कार्यों की विस्तृत जानकारी बैठक में रखी गई। बैठक में बताया गया कि माह मार्च-2026 तक जिले के विभिन्न स्थानों पर कुल 68 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसकी समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी को स्थल वार दुर्घटना की संख्या एवं दुर्घटना में संलग्न वाहन के प्रकार का पृथक आंकड़ा तैयार करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा पथ निर्माण विभाग के अभियंता को मुख्य सड़क पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र के इतर चारपहिया/दोपहिया वाहनों के संचालन हेतु गूगल मैप की मदद से वैकल्पिक मार्ग तलाशने के लिए निर्देशित किया गया।

बैठक में उपायुक्त के द्वारा पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देश कि संयुक्त टीम के द्वारा जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट का भौतिक निरीक्षण कर दुर्घटना के मुख्य कारणों को ज्ञात करने से संबंधित प्रतिवेदन का समीक्षा कर, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल-चाईबासा के अभियंता को निर्देशित किया गया कि शहर से बाहर उच्च पथ पर निकलने वाले सभी मुख्य रास्ते/संकीर्ण रास्ते/चौराहा/चढ़ाई-ढलान आदि प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व सावधानी संकेतकों सहित सभी सुरक्षा उपायों का अधिष्ठापन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा जिला अंतर्गत दो पहिया वाहन चालकों के द्वारा परिवहन के दौरान हेलमेट की अनिवार्यता को सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तर पर विशेष जांच दल का गठन करने का निर्देश दिया गया, साथ ही कहा कि गठित टीम के द्वारा जिले भर में प्रत्येक दिन स्थान बदल-बदल कर दो पहिया वाहनों का जांच किया जाएगा तथा नियम उल्लंघन करने वालों के ऊपर विधि सम्मत कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक में बताया गया कि जिला अंतर्गत पर्वत्तन राजस्व संग्रहण के तहत मार्च 2026 में ₹10,02,700/- का राजस्व प्राप्त हुआ है।

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिला अंतर्गत अप्रैल 2022 से मार्च 2026 तक कुल हिट एंड रन के 151 मामले दर्ज हैं। जिनमें से 75 मामलों में दुर्घटना पीड़ित अथवा उनके आश्रितों को नियमानुसार उचित मुआवजा का भुगतान किया गया है। जिस पर उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि सड़क दुर्घटना से पीड़ित कोई भी परिवार मुआवजा से वंचित न रहे, साथ ही अपर उपायुक्त एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) व सदर चाईबासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन दोनों में समन्वय स्थापित कराते हुए लंबित 76 मामलों में वांछित दस्तावेज उपलब्ध करना सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा बैठक में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों संग सड़क सुरक्षा उपायों, स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, ब्लड बैंक संचालन आदि के संदर्भ में विस्तार से चर्चा किया गया तथा सड़क दुर्घटना में शामिल लोगों को मदद पहचाने हेतु तत्पर रहने के लिए त्रिशाणु राय, गोवर्धन ठाकुर, जुलूस कुजूर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।उक्त बैठक में अपर उपायुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), जिला परिवहन पदाधिकारी, सदर अस्पताल उपाधीक्षक, अंचल अधिकारी सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post