नगर विकास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष से किया मुलाकात

 नगर विकास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष से किया मुलाकात

चाईबासा में लंबे समय से लंबित पड़े नए बस स्टैंड निर्माण के प्रस्ताव को विभागीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया

चाईबासा शहर के समग्र विकास एवं जन समस्याओं के समाधान को लेकर किया चर्चा

संतोष वर्मा

Chaibasaःचाईबासा शहर के समग्र विकास एवं जन समस्याओं के समाधान को लेकर आज चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने झारखंड के नगर विकास विभाग के माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया और लंबित परियोजनाओं पर विशेष चर्चा की। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने चाईबासा में लंबे समय से लंबित पड़े नए बस स्टैंड निर्माण के प्रस्ताव को विभागीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया । इस पर माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि नए बस स्टैंड का डीपीआर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके अलावा, शहर के ऐतिहासिक जोड़ा तालाब एवं मंगला हाट जो वर्षों से उपेक्षा और कचरे के कारण बदहाल स्थिति में है, उसके सौंदर्यकरण को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि इसके पुनर्विकास एवं सौंदर्यकरण के लिए विभाग जल्द ही योजना बनाकर काम शुरू करेगा , जिससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी साथ ही शहर की सुंदरता और पर्यावरण में सुधार होगा। नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने शहर की अन्य आधारभूत समस्याओं जैसे सफाई, जल निकासी और सड़क व्यवस्था से भी मंत्री को अवगत कराया। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सभी मुद्दों पर गंभीरता दिखाते हुए भरोसा दिलाया कि चाईबासा के विकास के लिए आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएंगे। नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से शहर के विकास को नई गति मिलेगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post