चक्रधरपुर रेल प्रबंधक सभी ठेकेदारों से कमीशन वसूली करते हैं इसलिए रेल लाईन में काम करने वाले सभी मजदूरों का हक ठेकेदार मार रहा हैः जॉन मिरन मुण्डा

 चक्रधरपुर रेल प्रबंधक सभी ठेकेदारों से कमीशन वसूली करते हैं इसलिए रेल लाईन में काम करने वाले सभी मजदूरों का हक ठेकेदार मार रहा हैः जॉन मिरन मुण्डा



कौन है ठेकेदार अमिताभ चौधरी जो मजदुरों का कर रहा हकमारी,

संतोष वर्मा

Chaibasaःचक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत पड़ने वाले मालुका रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे लाइन में काम कर रहे मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी दर दिलाने के लिए मजदूर नेता जॉन मिरन मुंडा ने मलूका स्टेशन में मजदूरों से मुलाकात किया और उनसे पूछताछ किया। मजदूरों ने बताया कि महिला मजदूरों को 300 रुपया और पुरुष मजदूरों को 400 रुपया दिया जा रहा। इसके अलावा मास्क, जूता, दस्ताना नहीं दिया जाता है। जॉन मिरन मुंडा ने मजदूरों को बताया कि मजदूरों को अपना खून पसीना का हक लेना चाहिए क्योंकि यह सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी दर आज के महंगाई को देखकर तय किया जाता है। आज झारखंड में मजदूरी कम देने के कारण पलायन एक कारण बना हुआ है। आज जिस रेल लाईन से सरकार करोड़ों कमा रही है उसमें काम करने वाले मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी का गारंटी भी नहीं होना रेल प्रशासन जिम्मेदार है।drm सभी ठेकेदारों से कमीशन वसूल करते हैं इसलिए रेल लाईन में काम करने वाले सभी मजदूरों का हक ठेकेदार मार रहा है। पूर्व में कई बार drm को धरना प्रदर्शन करने के बाद मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी देने का मांग किया गया था परन्तु इसपर कोई कार्यवाही नहीं हुआ। इससे साफ होता है कि drm ठेकेदारों के साथ गठजोड़ कर कमीशन वसूल रहे हैं। रेल मजदूरों के हक के लिए आंदोलन को तेज किया जायेगा। साथ में जिला परिषद सदस्य सह जिला अध्यक्ष मानसिंह त्रिया और अन्य यूनियन के लोग शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post