जिले में 19 अप्रैल को संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने ब्रीफिंग में प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन कटिबंध

 जिले में 19 अप्रैल को संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने ब्रीफिंग में प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन कटिबंध



चाईबासा अनुमंडल में 18 एवं चक्रधरपुर अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्र निर्धारित



27 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा,11,023 परीक्षार्थी होंगे शामिल

संतोष वर्मा

Chaibasaःजिला प्रशासन द्वारा दिनांक 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु सभी तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है । जिले में कुल 27 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक संचालित होगी जिसमें 11,023 परीक्षार्थी शामिल होंगे ।जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सभी केंद्रों पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था संधारण के साथ-साथ कदाचार रोकने हेतु विशेष सतर्कता बरती जाएगी। परीक्षा से संबंधित सामग्री की सुरक्षित प्राप्ति, भंडारण एवं वितरण के लिए भी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया है, कि वे समय से अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करेंगे किसी भी परिस्थिति में किसी भी प्रकार का कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 


जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा है, जिसका निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन प्रशासन की प्रथम प्राथमिकता है। सभी संबंधित पदाधिकारी समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। सभी अभ्यर्थियों से अपील है, कि वे निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचें एवं जारी दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करें, ताकि परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने कहा कि परीक्षार्थियों की सघन जांच (Frisking) पुलिस पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जाएगी। किसी भी अभ्यर्थी को बिना जांच के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, कैलकुलेटर, पेजर अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। प्रत्येक केंद्र पर धातु डिटेक्टर (Metal Detector) एवं हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों के भीतर एवं आसपास निगरानी हेतु विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके। किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।” साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का अफवाह फैलाने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 

ब्रीफिंग के दौरान मुख्य रूप अपर उपायुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रभारी, उपसमाहर्ता सामान्य शाखा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post