राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में गर्मी के बढ़ते प्रभाव के आलोक में पश्चिमी सिंहभूम जिला के स्कूलों के समय सारणी में बदलाव

राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में गर्मी के बढ़ते प्रभाव के आलोक में पश्चिमी सिंहभूम जिला के स्कूलों के समय सारणी में बदलाव



सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों के समय सारणी में बद

वर्ग KG से वर्ग 08 की कक्षाएं सुबह 7ः00 बजे से पूर्वाह्न 11ः30 बजे तक होंगी संचालित

वर्ग-09 से वर्ग-12 तक की कक्षाएं सुबह 07ः00 बजे से 12ः00 मध्याह्न तक होंगी संचालित

संतोष वर्मा

Chaibasaःगर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा स्कूलों के समय सारणी में बदलाव का आदेश दिया गया है। राज्य सरकार के निदेश के आलोक में *उपायुक्त श्री मनीष कुमार* के द्वारा जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर- सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में वर्ग KG से कक्षा-8 की कक्षाएं सुबह 7ः00 बजे से 11ः30 बजे तक एवं वर्ग 09 से वर्ग 12 तक की कक्षाएँ सुबह 07ः00 बजे से 12ः00 मध्याह्न तक संचालित करने का निर्देश दिया गया है।

साथ ही सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को शेष समय (प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 1:00 तक) गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।

*यह आदेश आदेश दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से लागू रहेगा।*

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post