कंतोड़िया गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 50 से अधिक मरीजों की जांच

 कंतोड़िया गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 50 से अधिक मरीजों की जांच



संतोष वर्मा

Chaibasaःनोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा क्षेत्र के आदिवासी बहुल कंतोड़िया गांव में श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 50 से 55 ग्रामीण मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान कई मरीजों में शुगर, फाइलेरिया, दाद-खाज, पेट संबंधी समस्याएं समेत अन्य बीमारियों की पहचान की गई। कंपनी द्वारा सभी जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया, जिससे ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली। शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. आर.आर. मिश्रा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्वच्छता, संतुलित पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और इलाज से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। इस मौके पर डॉक्टर राजीव रंजन मिश्रा, कंपाउंडर मनीष कुमार, पदाधिकारी टुन्नू पांडे तथा स्टाफ शिव शंकर सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और शिविर के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना है। इस तरह के प्रयास न केवल छोटी बीमारियों की समय पर पहचान में मदद करते हैं, बल्कि ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post