सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपाध्यक्ष सह पीडीएस संघ के अध्यक्ष फुलकांत झा ने जिला मुख्यालय स्थित की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान फुलकांत झा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में जिला के एडीसी जयवर्धन कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी प्रदीप उरांव तथा डीएसओ पुष्कर सिंह मुंडा शामिल रहे।
इस अवसर पर फुलकांत झा ने कहा कि सरायकेला-खरसावां जिला अपने 25 वर्षों की विकास यात्रा में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के समग्र विकास में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की अहम भूमिका रही है।
कार्यक्रम में राजद के प्रदेश महासचिव देव प्रकाश देवता एवं कांग्रेस के गम्हरिया प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा भी उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर जिले की उन्नति और समृद्धि की कामना की।
स्थापना दिवस के अवसर पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के माध्यम से 25 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित किया जा रहा है।
