Assam Election: असम चुनाव में झामुमो के स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन का जादू चलता दिख रहा है

 असम चुनाव में झामुमो के स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन का जादू चलता दिख रहा है


असम की हिमनता सरकार के खिलाफ एवं जन विरोधी मुद्दे पर मुखर हो कर बोलती नज़र आ रही हैः कल्पना सोरेन




झामुमो की टीम संथाल, हो और उरांव समुदाय के साथ साथ अल्पसंख्यक समुदाय को पूरी तरह से अपने पक्ष में गोलबंद करने में सफल होते नज़र आ रहे हैं। सुत्र



असम चुनाव में जनता की मांग और पहली पसंद कल्पना सोरेन का है



हेमन्त सोरेन ने जनता को विश्वास दिलाया है कि झारखण्ड सरकार की लोकप्रिय मैंयां योजना और अबुवा आवास योजना लागू किया जाएगा

संतोष वर्मा

Chaibasaःअसम चुनाव में झामुमो के स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन का जादू चलता दिख रहा है। कल्पना सोरेन ने आदिवासी और अल्पसंख्यक कार्ड खेल कर अपनी पार्टी झामुमो को असम राज्य में चुनावी मैदान पर खड़ा करने में सफल होते नजर आ रही है। असम चुनाव में झामुमो अपनी पुरी टीम के साथ मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए है। यह चुनाव झामुमो के लिए चुनौती है, इस चुनाव में झामुमो अपने आपको असम में स्थापित करने की पुरजोर कोशिश कर रही है।


इस कोशिश में भले भाजपा को प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलता हो, लेकिन भविष्य के लिए भाजपा राजनीतिक हानि का आकलन इसी चुनाव में करने पर मजबूर है, क्यूंकि भाजपा अपने आगे किसी भी क्षेत्रीय पार्टी का मजबूती या विस्तार करने को बर्दाश्त नहीं कर सकती है, वहीं कांग्रेस की भी यही सोच है, लेकिन मजबूरी में कांग्रेस पार्टी अपने आप को खड़ा रखने और क्षेत्रीय पार्टी के सहारे भाजपा को बैक फुट में रखना, उसकी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। आज झामुमो के दम पर झारखण्ड में कांग्रेस गठबंधन सरकार का हिस्सा बना हुआ है, लेकिन जब असम चुनाव में झामुमो को हिस्सा देने यानी सीट बंटवारे की बात हुई तो, कांग्रेस अपनी पुरानी आदत से बाज नहीं आई। आज झामुमो के साथ कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन नहीं कर सीधे सीधे तौर पर भाजपा को लाभ पहुंचाने का काम किया है। हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की टीम के तीन पार्टी के दिग्गज सांसद जोबा मांझी, विधायक सुखराम उरांव एवं मंत्री दीपक बिरुआ की भूमिका अहम मानी जा रही है। उरांव, हो, संथाल समुदाय की जन संख्या काफी है। साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय की जनसंख्या निर्णायक भूमिका निभा रही है।





Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post