Assam Election: असम चुनाव में कल्पना सोरेन के साथ सांसद जोबा मांझी साए की तरह साथ साथ अपनी भूमिका निभा रही हैं


जोबा मांझी अपने तीस साल के राजनीतिक अनुभव से पार्टी को मजबूत करने में लगी हुई हैं

कल्पना सोरेन और जोबा मांझी की जोड़ी असम चुनाव में झामुमो का झंडा फहराने में पुरी मेहनत करते नजर आ रही हैं


कल्पना सोरेन की सारथी बनकर जोबा मांझी चुनाव मैदान में भाजपा और कांग्रेस का मुकाबला कर रही हैं

जोबा मांझी पार्टी और सोरेन परिवार के सबसे विश्वासपात्र में से एक है

चाईबासा/संतोष वर्मा: असम चुनाव के स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन के साथ सांसद जोबा मांझी साए की तरह जोबा साथ साथ नज़र आ रही हैं, ऐसे तो जोबा मांझी सोरेन परिवार के सबसे विश्वासपात्र हैं, जोबा मांझी का तीस साल का राजनीतिक अनुभव पार्टी के लिए काफी अहमियत रखता है, खास कर असम चुनाव में अपना अनुभव और मार्गदर्शन को कल्पना सोरेन के साथ मिलकर साझा करती दिख रही हैं। जोबा मांझी अपने तीस साल के खट्ठे मीठे राजनीतिक का मज़ा चखने के एहसास है, जिसके कारण उन्होंने विधायक, मंत्री और सांसद तक का सफर तय करने में सफल रहीं हैं। जिस तरह कल्पना सोरेन के साथ अपनी जोड़ी बनाकर चुनाव प्रचार करते नज़र आ रही हैं, ऐसा लगता है कि दोनों की जोड़ी असम चुनाव में झामुमो का झंडा निश्चित रूप से फहरा के रहेंगीं।

एक तरफ हेमन्त सोरेन ने अग्रेसिव रोल में चुनाव प्रचार करते नज़र आ रहे हैं। वहीं कल्पना सोरेन और जोबा मांझी की टीम जनता को अपने भाषण से अपने ओर खींचने और मतदाता को कनविंस करने में पूरी तरह मेहनत करते नज़र आ रही हैं। जोबा मांझी एक राजनीतिक रणनीति के तहत कल्पना सोरेन को आगे रखते हुए जनता पर भरोसा जताने में लगातार प्रयासरत हैं। असम चुनाव में कल्पना सोरेन और जोबा मांझी अपनी पार्टी झामुमो के अस्तित्व और प्रतिष्ठा की लड़ाई लड़ रही है। यह मान सकते हैं कि असम में झामुमो का क्षेत्रीय पार्टी के रूप में उदय हो चुका है, अब इसका उजाला कितने विधानसभा तक पहुंचता है, यह तो कल्पना सोरेन, हेमन्त सोरेन की टीम के मेहनत पर निर्भर करता है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post