Chaibasa/संतोष वर्मा: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय बेनु गोप की मौके पर ही मौत हो गई। वह खैरपाल मेला से लौट रहा था जब उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेनु गोप खैरपाल मेला देखकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नरसिंहपुर के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यहां बता दे कि जिले में तीन दिनों में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत सड़क हादसों में हो चुकी है।
Chaibasa: खैरपाल मेला से लौट रहे बेनु गोप नामक युवक की सड़क हादसे में मौत, जगन्नाथपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा चाईबासा
Published ByJohar Media
-
0

