भटका हुआ तीन बच्चा चाइल्ड हेल्पलाइन को सुपुर्द
चाईबासा : ग्रामीण क्षेत्र से रविवार देर रात तीन बच्चे किसी कारणवश रास्ता भटककर चाईबासा पहुँच गए थे, डरे सहमे हैरान परेशान होकर बीएसएनएल ऑफिस के सड़क किनारे बैठकर रो रहे थे, उल्लेखित मार्ग से गुजर रहे कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय की नजर पड़ी तो उन्होंने बच्चों के पास जाकर उनका घर तथा परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का काफी प्रयास किया किंतु वो लोग कुछ भी बोलने में असमर्थ थे और कुछ भी स्पष्ट नहीं बोल रहे थे। मानवीय संवेदनाओं के आधार पर सुरक्षा,संरक्षण के दृष्टिकोण से ऐतिहातन त्रिशानु राय ने मामले की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक कन्हैया पांडेय को दी उसके बाद उन तीनों बच्चों को रेस्क्यू करते हुए बालकुंज , चाईबासा ले जाया गया , जहाँ उनको रखा गया है, उनका देख भाल के साथ उनके घर तथा परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पता चलने के बाद भौतिक सत्यापन तथा सभी आवश्यक कागजी प्रक्रियाओं को पूर्ण कराकर सुरक्षित सकुशल बच्चों को उनके परिजनों के हाथों सुपुर्द कर दिया जाए। उन तीनों बच्चों का घर तथा परिजनों का पता अब तक नहीं चल पाया है। मौके पर बालकुंज कर्मी प्रमोद मिश्रा आदि मौजूद थे।
