पश्चिमी सिंहभूम जिले में केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी ई-श्रम कार्ड व लेबर कार्ड योजना में हो रही बड़े पैमाने पर अवैध वसूली, 10% तक लाभुकों से वसूल रहें बिचौलिया व विभाग के पदाधिकारी, बड़ा बाबु व कर्मचारी
हेमराज से पूछ लीजिए सभी अधिकारी को देना पड़ता है पैसा, ऑडियो वायरल, मामला ई-श्रम कार्ड नाम पर अवैध वसूली का, कार्ड बंद कराने की धमकी, डीसी चंदन कुमार ने दिए जांच का आदेश!
चाईबासा/संतोष वर्मा: चारा घोटाला से चर्चित रहने वाला पश्चिमी सिंहभूम जिला एक बार फिर चर्चा में है। इस बार चारा नही, डीएमएफटी नहीं, पीएमश्री नहीं और खेलो झारखंड से नही बलकी इस केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी ई-श्रम कार्ड और लेबर कार्ड योजना में बड़े पैमाने पर किए जा रहे अवैध वसुली को लेकर सनसनी खेज मामला का खूलाशा हुआ है। गरीब लाभुकों को मिलने वाली सरकारी सहायता राशि का विचौलियों के माध्यमों कमीशन वसुले जाने के आरोप लगें है और इस बात को लेकर उपायुक्त चंदन कुमार से सिधे शिकायत की गई है।
इधर मामले को लेकर उपायुक्त चंदन कुमार के द्वारा जांच कमेटी गठन कर जांच करने का आदेश जारी कर दिया है। यदी जांच हुई तो विभाग के पदाधिकारी, बड़ा बाबु और कर्मचारी तथा कई सफेद पोश बिचौलिए फसेंगे। ज्ञात हो की पश्चिमी सिंहभूम जिले में लेबर कार्ड (ई-श्रम कार्ड) बनाकर लाभ दिलाने की शिकायत आया सामने, पीड़िता सुप्रिया निषाद ने शोभा देवी व अन्य बिचौलियों के द्वारा अवैध राशि वसूली करने की शिकायत जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त चंदन कुमार से की है। पत्र में कहा है कि दिनांक 30.3.26 को मुझे लेबर कार्ड के द्वारा सिलाई मशीन खरीदने के लिए 7000/- की राशि का लाभ प्राप्त हुआ है। इस पर बिचौलिया शोभा देवी ने मुझे फोन करके परेशान कर रही हैं और मुझे से अवैध वसूली 1500 रु. की रात्रि का मांग की। जब में पैसे देने से इनकार की तो उसने मुझे अधिकारियों द्वारा मेरा लेबर कार्ड बंद करवा देने की धमकी भी दी।
Viral Audio - Chaibasa eSharm Yojana Scam: पश्चिमी सिंहभूम में ई-श्रम कार्ड योजना में 10% तक अवैध वसूली का आरोप, ऑडियो सुनने के लिए यहां क्लिक करें!
पिड़िता ने कहा कि जिले में बिचौलियों के द्वारा गरीबों से बड़े स्तर पर अवैध राशि वसूली कर रही जिसका जांच के बाद अवैध राशि लेनदेन की बड़ी जानकारी सामने आएगी, पिड़िता ने जिला दंडाधिकारी सह् उपयुक्त चंदन कुमार से कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पैसा मांगे जाने मामले में एक इंटरनेट में ऑडियो भी वायरल हुआ है जिसमें शोभा देवी ने कहा है कि हेमराज से पूछ लीजिए अधिकारियों को देना पड़ता है पैसा।,
इधर मामले को देखते हुए जिला श्रम अधीक्षक ने कहा है की शिकायत की जानकारी आई है जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी सत्य पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होगी। सदर प्रखंड, चक्रधरपुर मनोहरपुर, सोनुका नोवामुंडी जगन्नाथपुर, कुमारडुंगी, मझगांव और मंझारी सहित कई क्षेत्रों में विचौलियों के माध्यम से ई-श्रमकार्ड बनवाकर लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाता है और बाद में उनके खाते में राशि आते ही कमीशन वसूला जाता है।
