सारंडा में पेड़ गिरने से कोबरा जवान राकेश कुमार शहीद,नक्सली अभियान में थे शामिल

 सारंडा में पेड़ गिरने से कोबरा जवान राकेश कुमार शहीद,नक्सली अभियान में थे शामिल



संतोष वर्मा

Chaibasa:पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच प्राकृतिक आपदा ने कहर बरपाया है. तेज आंधी तूफान में कोबरा के एक जवान पर एक विशाल पेड़ गिर गया. इस घटना में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार शहीद हो गए. सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में कुदरत के कहर ने सीआरपीएफ जवान को चपेट में ले लिया. सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार को बुधवार सुबह हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान राकेश कुमार की मौत हो गई. शहीद राकेश कुमार मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर के धमनी गांव के रहनेवाले थे. राकेश कुमार के शहीद होने की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.रांची के सीआरपीएफ कैंप में उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव औरंगाबाद भेजा जाएगा.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post