चिरुकबेड़ा वनग्राम में विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर लगा

 चिरुकबेड़ा वनग्राम में विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर लगा



 संतोष वर्मा

Chaibasaःजगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आराहासा पंचायत के राजस्व ग्राम बाईहातु स्थित वनग्राम चिरुकबेड़ा में पिछले चार-पांच महीनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली आपूर्ति ठप होने से दैनिक जीवन और खेती-किसानी पर भी असर पड़ा था।

ग्रामीणों ने इस समस्या की जानकारी टोंटो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजय हेंब्रम को दी। श्री हेंब्रम ने तत्परता दिखाते हुए मामले को क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु के समक्ष रखा। विधायक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए नया ट्रांसफार्मर  उपलब्ध कराया।

नए ट्रांसफार्मर के लगने से गांव में एक बार फिर बिजली बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ट्रांसफार्मर उद्घाटन समारोह में विधायक श्री सोनाराम सिंकु जी के निर्देशानुसार प्रखंड अध्यक्ष संजय हेंब्रम ने ग्रामीणों के साथ नारियल फोड़कर और फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष श्री हेंब्रम ने कहा कि विधायक सोनाराम सिंकु जी क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। ग्रामीणों ने भी विधायक के त्वरित प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता दामु अंगरिया, मुकेश चेरोवा, सुरेंद्र अंगरिया, मोहन सिंह अंगरिया, कमल चेरोवा, राजेंद्र अंगरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post