चाईबासाः मधु बाजार में जनरेटर में लगी आग, समय रहते काबू; बड़ा हादसा टला

 चाईबासाः मधु बाजार में जनरेटर में लगी आग, समय रहते काबू; बड़ा हादसा टला



संतोष वर्मा

Chaibasa: शहर के मधु बाजार स्थित होटल केएनआर रेजिडेंस में देर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार्यक्रम के दौरान डीजे जनरेटर में अचानक आग लग गई। 

जानकारी के अनुसार होटल के मालिक दिलीप खंडेलवाल अपने विवाह की 25वीं वर्षगांठ मना रहे थे। इस मौके पर होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान होटल के नीचे रखे लगभग 30 केवी के डीजे जनरेटर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने कांग्रेस के जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय से संपर्क किया। त्रिशानु राय ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए दमकल विभाग, बिजली विभाग और स्थानीय थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि इस घटना में जनरेटर को काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि लगभग 5.30 लाख रुपये कीमत के जनरेटर में आग लगी है। 

जनरेटर के मालिक सोजल दास ने बताया कि उन्होंने यह जनरेटर भाड़े पर दिया था। उनकेके अनुसार, “हम नहीं जानते कि आग कैसे लगी, हमने तो जनरेटर किराए पर दिया था, इसे होटल पक्ष के लोग ही चला रहे थे।”वहीं दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा, लेकिन स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post