केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने समिति के द्वारा नप अध्यक्ष,नितिन प्रकाश व उपाध्यक्ष विकाश शर्मा तथा वार्ड पार्षदों को अभिनंदन सह सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित

 केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने समिति के द्वारा नप अध्यक्ष,नितिन प्रकाश व उपाध्यक्ष विकाश शर्मा तथा वार्ड पार्षदों को अभिनंदन सह सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित



संतोष वर्मा

Chaibasaःकेंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने समिति के अध्यक्ष नितिन प्रकाश के चाईबासा नगर परिषद का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा को नप का उपाध्यक्ष एवं समिति से जुड़े शैलेश कुमार और दोला राय को वार्ड पार्षद चुने जाने पर उनका अभिनंदन किया । रविवार की देर शाम रविंद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहर के अन्य वार्ड पार्षदों का भी अभिनन्दन किया गया । अध्यक्ष , उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को चुनरी ओढ़ाकर और बुके दे कर उनको सम्मानित किया गया । इस अवसर नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि सभी के सहयोग और समर्थन से उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है। उसका पूरी तरह से निर्वाहन करेंगे । उन्होंने कहा कि जिस तरीके से  सभी के सहयोग से हमलोगों ने  तीन साल तक दुर्गा पूजा समिति का सफलतापूर्वक  संचालन किया है, उसी तरह से आने वाले पांच सालों  उपाध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षदों के साथ मिल कर चाईबासा के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में जन भागेदारी भी जरूरी है ।  उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने कहा कि वह दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष थे और अब माता रानी की कृपा से नगर परिषद के उपाध्यक्ष बन गए । उन्होंने कहा कि अध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षदों के साथ शहर के विकास के लिए काम करेंगे । इस अवसर श्री प्रकाश , श्री शर्मा एवं  नम्रता प्रकाश ने सभी वार्ड पार्षदों को चुनरी ओढा कर एवं बुके दे कर सम्मानित किया ।  उपाध्यक्ष चन्दन पांडेय ने कहा कि यह दुर्गा पूजा समिति के लिए काफी गौरव की बात है कि उसके अध्यक्ष , उपाध्यक्ष और सदस्य नगर पर्षद के चुनाव में भी विजयी हुए हैं । महासचिव आनंद प्रियदर्शी ने कहा कि अब हमारे पदाधिकारी नई जिम्मेवारी को संभालते हुए नगर का विकास करेंगे । सभा का संचालन केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक राजीव नयनम ने किया । उन्होंने विश्वास जताया कि दुर्गा पूजा के आयोजन के समय कठिनाइयों का इस वर्ष सामना नहीं करना पड़ेगा । कार्यक्रम को संरक्षक विजय राज , यादव , उपाध्यक्ष राजू यादव , चाईबासा बार एसोशिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद , वार्ड पार्षद शैलेश कुमार , मुकेश कुमार योगी , धर्मवीर पासवान सन्नी , आलोक कुमार झा , बेला जेराई, उपमा राय , शीला रजक , लक्ष्मी कच्छप , लालो लकड़ा ,सुनीता खलको , चंदू करवा एवं सैकड़ों की संख्या में  विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी उपस्थित थे । धन्यवाद ज्ञापन समिति के उपाध्यक्ष त्रिशानु राय ने किया । इस अवसर महावीर मण्डल के अध्यक्ष विशाल साव और महासचिव बिट्टू यादव को भी सम्मानित किया गया ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post