Ghatshila: कुणाल षड़ंगी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर-बैसाखी, सेवा का अनूठा उदाहरण


घाटशिला: घाटशिला प्रखण्ड में आज एक ऐसा आयोजन देखने को मिला, जिसने मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी के जन्मदिन पर SEEDS BEES FOUNDATION की ओर से जरूरतमंद दिव्यांगजनों के बीच व्हीलचेयर और बैसाखी का वितरण किया गया।

घाटशिला प्रखण्ड के मोऊभंडार स्थित टूमांगडूंगरी उत्कल एसोसिएशन परिसर में सोमवार सुबह 9 बजे एक प्रेरणादायक और सेवा से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अवसर था, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक एवं झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी के जन्मदिन का। इस विशेष दिन को समाज सेवा के रूप में मनाते हुए SEEDS BEES FOUNDATION ने दिव्यांगजनो के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया।

कार्यक्रम में विक्रमपुर की फुल कुमारी देवी, मुसाबनी गिरीशडांगा के सुनील कालिंदी, कुतलुडीह की सोनिया कुमारी और टूमांगडूंगरी की मालती ग्वाला को व्हीलचेयर प्रदान की गई। वहीं टूमांगडूंगरी के जाजाती किशोर बारीक और दहीगोड़ा के रमेश मंडल को बैसाखी दी गई।

फाउंडेशन के सदस्य हीरा सिंह, सोमेन मिश्रा, पूर्णेंदु आचार्य और विक्रम साव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित लोगों ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद से बढ़कर कोई उपहार नहीं होता और एक नेता के जन्मदिन को इस तरह सेवा दिवस के रूप में मनाना अत्यंत सराहनीय कदम है।

इस अवसर पर केक काटकर कुणाल षड़ंगी का जन्मदिन मनाया गया। उत्कल एसोसिएशन की ओर से उन्हें भगवान जगन्नाथ की तस्वीर भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में अध्यक्ष बिरेन दास, सचिव शक्ति पराज, वरिष्ठ नेता जगदीश भक्त, एआईटीयूसी महासचिव ओम प्रकाश सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, पंचायत अध्यक्ष आजाद बेहरा, युवा नेता कौशिक कुमार, सागर पानी, सौरभ बोस सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post