Saraikela: गम्हरिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पर परिजनों का थाने पर घेराव, पुलिस पर लापरवाही का आरोप


सरायकेला: सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के 27 दिन बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने आज गम्हरिया थाना का घेराव किया और पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

मामला में मृतका के पिता मंतोष गोराई ने कहा की विगत 03 मार्च को गम्हरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने अपने बेटी कि दामाद आशीष गोराई, ससुर सुभाष गोराई और सास सुप्रिया गोराई पर हत्या की साजिश रचने तथा साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों का स्पष्ट कहना है यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है।

वही आज मंगलवार को परिजन महिला समिति की सदस्यों के साथ थाने पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि लगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपियों को बचा रही है और अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे इस मामले को पुलिस अधीक्षक तक ले जाएंगे और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post