चाईबासा/संतोष वर्मा: ईचा खरकई बांध विरोधी संघ कोल्हान की एक बैठक तांबो में की गई। बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति आगामी 4 अप्रैल 2026 को ग्राम इलीगाड़ा में वीर शाहिद नायाब सूबेदार गंगाराम कालुंडिया जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। संघ के अध्यक्ष बीर सिंह बिरुली ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि वीर शाहिद गंगाराम जी के आंदोलन का परिणाम है कि आज 120 गांव के ग्रामीण खुले हवा में सांस ले पा रहे हैं। उनका आंदोलन कौशल रणनीति और आक्रामक होने से कारण गांव गांव जुड़ा रहा। ग्रामीणों का भरपूर सहयोग से इतनी बड़ी लड़ाई लड़ी जा सकी। एकजुटता का प्रतीक है कि 48 वर्षों में भी ईचा खरकई बांध निर्माणाधीन है। बैठक में सुरेश चंद्र सोय, रेयांस सामड, श्याम कुदादा,रविन्द्र अल्डा, गुलिया कालुंडिया, गणेश चंद्र बारी और अजय अल्डा आदि उपस्थित थे।
Chaibasa: नायाब सूबेदार गंगाराम कालुंडिया शहादत दिवस 4 अप्रैल को, इलीगाड़ा में दी जाएगी श्रद्धांजलि
Published ByJohar Media
-
0
