Adityapur Advocate's Holi Milan: आदित्यपुर में अधिवक्ता संघ का होली मिलन समारोह संपन्न, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश


सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में आदित्यपुर अधिवक्ता संघ द्वारा रोड नंबर 32 स्थित कार्यालय, अधिवक्ता चौक के समीप, भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लेकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और मिठाइयाँ बांटकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

समारोह का मुख्य आकर्षण भोजपुरी रामायण मंडली की प्रस्तुति रही। अधिवक्ता एल.बी. ठाकुर, मथुरा यादव, बजरंग पांडे और जितेंद्र जी सहित अन्य कलाकारों ने ढोल-झाल की थाप पर भगवान शिव, श्रीराम और भगवान कृष्ण से जुड़े पारंपरिक एवं रचनात्मक होली गीत प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया और उपस्थित लोग देर तक झूमते रहे।

उत्सव के बीच संघ ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सड़क सुरक्षा पर विशेष अपील भी की। मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश ने कहा कि झारखंड में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की।

कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष दीपेंद्र नाथ ओझा, महासचिव रवि शंकर पासवान, उपाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे, निशांत कुमार, मनोज कुमार साहू, संरक्षक सुनील कुमार स्वाईं, रंजनी मिश्रा, राजेश ठाकुर, लाला अजीत अम्बाष्ट, जितेंद्र कुमार सिंह, रामानुज सिंह एवं संजीव कुमार झा सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।

होली मिलन समारोह ने जहां आपसी एकता को मजबूत किया, वहीं समाज को जागरूक करने का सार्थक संदेश भी दिया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post