Jamshedpur/Gudbandha: हाथी के हमले में मृत हरीराम मुर्मू की विधवा को मिला ₹4 लाख मुआवजा


मुसाबनी: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबंदा प्रखंड के माछभंडार गांव में मार्च 2025 में हाथी के हमले में मारे गए हरीराम मुर्मू की विधवा चुरामनी मुर्मू को वन विभाग की ओर से ₹4 लाख का मुआवजा प्रदान किया गया। मुआवजा राशि का चेक विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने मुसाबनी वन क्षेत्र कार्यालय पहुंचकर चुरामनी मुर्मू को सौंपा।

चेक प्राप्त करते ही चुरामनी मुर्मू की आंखें भर आईं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार और वन विभाग से मिली यह सहायता उनके लिए बड़ी राहत है। घटना के बाद से परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से जूझ रहा था।

इस मौके पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि हाथी–मानव संघर्ष से प्रभावित परिवारों को समय पर मुआवजा दिलाना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि पीड़ित परिवारों को त्वरित सहारा मिल सके।

कार्यक्रम में मुसाबनी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ लिपिक सूर्य नारायण ठाकुर, वरिष्ठ झामुमो नेता जगदीश भकत, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, प्रखंड सचिव महेश्वर हांसदा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post