Chaibasa: बड़ी बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाते नितिन प्रकाश नें कहा साथ दिया तो नहीं होगी निराशा


चाईबासा/संतोष वर्मा: चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नितिन प्रकाश ने कहा है कि नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का फैसला ले कर उन्होंने सिर्फ अपनी दावेदारी नहीं रखी है, बल्कि जनता की उम्मीदों, भरोसे और उनके सपनों की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है। उन्होंने लोगों से कहा कि यह रास्ता आसान नहीं है,लेकिन यकीन मानिए आपके विश्वास पर खरा उतरने की ईमानदार कोशिश मेरी प्रतिबद्धता रहेगी। आपको कभी निराश नहीं होने दूंगा। जो लोग आज मेरे साथ खड़े हैं, जो मुश्किल वक्त में बिना स्वार्थ के मेरा साथ दे रहे हैं ,उनसे मेरा एक ही वादा है,आपको अपने फैसले पर कभी पछतावा नहीं होगा। आप साथ हैं , तो मंजिल अवश्य मिलेगी। वर्षों से मैने जनता के हर सुख दुख में साथ रहने की पूरी कोशिश की है और यह आगे निरंतर जारी रहेगा।

श्री प्रकाश ने कहा कि चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष, कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट के सदस्य, एफ़जेसीसीआई के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष के रूप में जब जब उन्हें जो भी जिम्मेवारी मिली, उसे उन्होंने बखूबी निभाने का काम किया। कभी किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया। आगे भी उन्हें जो जिम्मेवारी जनता देगी, उसे वह बखूबी निभाएंगे। श्री प्रकाश ने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते शहर के बड़ी बाजार, पुलहातू, मेरी टोला सहित विभिन्न मुहल्लों का दौरा किया। बड़ी संख्या महिला और पुरुषों ने उनसे मिल कर उन्हें समर्थन देने का वायदा किया। बड़ी बाजार उर्दू लाइब्रेरी के समक्ष में बड़ी संख्या में बुजुर्गों और नवयुवकों ने उनसे मिल कर उन्हें समर्थन देने का भरोसा जताया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post