Musabani: भोडोपोल गांव में पहली बार पहुंचेगी बिजली, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने किया भूमि पूजन


मुसाबनी/सुनील साहू: मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के भोडोपोल गांव में अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं पहुंच पाया था, जिससे ग्रामीणों को लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। माननीय विधायक श्री सोमेश चंद्र सोरेन के सतत प्रयास और पहल के फलस्वरूप अब गांव तक विद्युत सुविधा पहुंच गई है।

भोडोपोल गांव में विद्युत आपूर्ति कार्य का शिलान्यास माननीय विधायक श्री सोरेन के कर-कमलों द्वारा विधिवत रूप से किया गया।  गांव में बिजली पहुंचने से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार होगा, साथ ही बच्चों की पढ़ाई, और समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में झामुमो वरिष्ठ नेता जगदीश भकत मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ,सचिव महेश्वर हांसदा,सह सचिव कान्हु टुडू, पंचायत अध्यक्ष गणेश टुडू ,आनंद मासी पूर्ति सुनील माहली, बबलू पातर तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक श्री सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post