चाईबासाः नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नितिन प्रकाश का तुफानी जनसंपर्क अभियान हुआ तेज, जगह जगह हुआ स्वागत
जनसंपर्क के दौरान लोगों का उत्साह और अपनापन देखने लायक था। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर अपना आशीर्वाद एवं समर्थन देने का विश्वास दिलाया

संतोष वर्मा
Chaibasaःचाईबासा नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नितिन प्रकाश (क्रम संख्या 3, चुनाव चिन्ह – चूड़ियाँ) ने आज वार्ड 2 फ्लोर मिल क्षेत्र, वार्ड 13 फॉरेस्ट कॉलोनी क्षेत्र, वार्ड 14 यूरोपियन क्वार्टर क्षेत्र, वार्ड 15 रतनलाल गैरेज क्षेत्र सहित विभिन्न वार्डों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
जनसंपर्क के दौरान लोगों का उत्साह और अपनापन देखने लायक था। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर अपना आशीर्वाद एवं समर्थन देने का विश्वास दिलाया। नागरिकों ने विशेष रूप से “खाता 21 कार्यक्रम” की मुक्त कंठ से सराहना की और इसे नगर विकास की दिशा में एक नई, सकारात्मक और प्रभावी पहल बताया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि “खाता 21” के माध्यम से वार्ड स्तर पर ही समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा, जिससे आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह पहल नगर प्रशासन को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाएगी।जनसंपर्क के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नितिन प्रकाश द्वारा अपने घोषणापत्र में शहर के प्रमुख स्थानों पर विशेष पिंक टॉयलेट निर्माण का प्रस्ताव महिलाओं के बीच चर्चा का मुख्य विषय रहा। महिलाओं ने इसे एक संवेदनशील और दूरदर्शी कदम बताते हुए कहा कि यह उनकी गरिमा, सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है।
हर वार्ड में नागरिकों ने नितिन प्रकाश का स्वागत परिवार के सदस्य की तरह किया। इस आत्मीय समर्थन से भावुक होते हुए नितिन ने कहा,
“आप सभी का प्यार और विश्वास मेरे लिए बहुमूल्य है। मैं वचन देता हूँ कि चाईबासा के विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा।”
जनसमर्थन के बढ़ते उत्साह को देखते हुए यह स्पष्ट है कि इस बार नगरवासी विकास, जवाबदेही और नई सोच के साथ आगे बढ़ने का मन बना चुके हैं।वहीं समर्थकों नें लोगों से निवेदन किरते हुए चाईबासा के सर्वांगीण विकास के लिए क्रम संख्या 3 – चुनाव चिन्ह ‘चूड़ियाँ’ पर अपना अमूल्य मत देकर नितिन प्रकाश को विजयी बनाएं की अपील किया गया.

