उपायुक्त चंदन कुमार नें किया जिला समाज कल्याण कार्यालय के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक,दिए कई र्निदेश
संतोष वर्मा
Chaibasaः पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण कार्यालय के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण व वर्तमान स्थिति, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालय को-लोकेशन, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्वि योजना, लाभुकों का FRS, अपार आई0डी0 पंजीकरण की स्थिति, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यादेश अंतर्गत की जा रही शौचालय निर्माण एवं पेयजल आपूर्ति कार्य की प्रगति, आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युतिकरण, पोषण ट्रैकर के सभी संकेतकों, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं समर कार्यक्रम से संबंधित प्रतिवेदन का समीक्षा किया गया। उक्त बैठक में मुख्यतः भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने, भवनविहीन आंगनबाड़ी के लिए भूमि चयन, रिक्त सेविका/सहायिका चयन एवं अपार आई0डी0 बनाने हेतु पंचायत स्तर पर कैम्प का आयोजन करने का निदेश दिया गया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक- सामाजिक सुरक्षा कोषांग, कार्यापालक अभियंता- भवन प्रमंडल/पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा एवं चक्रधरपुर/विद्युत आपूर्ति, सभी बाल विकास परियाजना पदाधिकारी और सभी महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित रहे।

